जानिए 3 अक्टूबर 2021 का राशिफल

आज के समय में लोग अपने दिन की शुरुआत में राशिफल देखते हैं, ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 3 अक्टूबर राशिफल।

3 अक्टूबर राशिफल-

मेष- आज आपका मन अशान्त हो सकता है। आज जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। इसी के साथ आज आपको माता-पिता का साथ मिलेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

वृषभ- आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। इसी के साथ धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। आज परिवार की समस्‍या बढ़ सकती हैं। किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन – आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आज घर-परिवार से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। काम में व्यवधान आ सकते हैं। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है।

कर्क – आज आपको सावधान रहना होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक हो सकता है। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। स्‍थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी। धन की प्राप्‍ति‍ होगी।

सिंह – आज आपका मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु बातचीत में सन्तुलित रहें। किसी भवन या सम्पत्ति से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। आज आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। सुखद समाचार मि‍लेगा। 

कन्या – आज आपको सावधान रहने की जरूरत है। मन में नकारात्मकता से बचें। संयत रहें। यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक समस्‍याएं बढ़ सकती हैं। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

तुला – आज व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। भवन या सम्पत्ति के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा।

वृश्चिक – आज आप आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखे। आज नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावनाएं बन रही हैं। अफसरों का सहयेाग मिलेगा।

धनु – आज मन परेशान हो सकता है। आत्मसंयत रहें और क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

मकर – आज आपके अंदर आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नकारात्मक विचारों से बचें। काम में सुखद परिणाम मिलेंगे। धैर्यशीलता में कमी आएगी। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं।


कुंभ- आज आपको मानसिक शान्ति‍ रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ेगी। बातचीत में संयत रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचने का प्रयास करें। अनावश्‍यक खर्च में बढ़त हो सकती है।

मीन – आज आपका मन अशान्त रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्‍थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। धन प्राप्‍त‍ि के योग बन रहे हैं। 

Related Articles

Back to top button