बिहार के कई शहरों के तापमान में आई गिरावट, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे

बर्फीले प्रभाव लेकर राज्य भर में पछुआ और उत्तरी पछुआ के प्रवाह बने रहने से तापमान में गिरावट जारी है। सुबह और शाम में बिना गर्म कपड़ों के रहने पर ठंड कंपा दे रही है। धूप भली लगने लगी है और गर्म कपड़ों का बाजार गुलजार है। 12 से 15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार में बह रही पछुआ से दूसरे दिन भी राज्य के अधिकतर शहरों के तापमान में गिरावट आई। हालांकि राज्य के दक्षिण भाग में कनकनी बढ़ी है, जबकि उत्तरी भाग में हवा का प्रवाह कम होने से ठंड थोड़ी कम है।

राज्य के उत्तरी भाग की ओर कोहरे का असर ज्यादा है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार राज्य भर में औसत न्यूनतम तापमान नौ से ग्यारह डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। शुक्रवार को राज्य के 18 जिलों में न्यूनतम तापमान लुढ़का। राज्य के छह जिलों में न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे आ गया है।

गया में इस सीजन की सबसे अधिक ठंड, पारा 6.2 पर पहुंचा

मौसमविदों के मुताबिक शुक्रवार को राज्य भर में गया सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की कमी आई और पारा 6.2 पर पहुंच गया। गया में इस सीजन का यह सबसे ठंडा दिन रहा। बांका में भी न्यूनतम पारा 6.4 पर रहा। पटना में 0.7 अंकों की गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री दर्ज किया गया। बेगूसराय में 9.7 डिग्री, औरंगाबाद में 8.3 डिग्री, सीवान में नौ डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ ठंड अधिक महसूस हुई। पटना में भी ठंड की वजह से लोग सुबह में देर तक अलसाये रहे। शाम ढलते सड़कों पर आम दिनों से ठंड अधिक दिखी।

दो-तीन दिन बाद सुबह में ठंड से आंशिक राह

पटना 9.1

गया 6.2

बांका 6.4

औरंगाबाद 8.3

पूर्णिया 10.8

सहरसा 10.5

सुपौल 12.4

भागलपुर 11.3

मुजफ्फरपुर 11.8

रोहतास 11.5

शेखपुरा 10.5

वाल्मिकीनगर 12

इन जिलों में  अगले दो दिन खतरनाक

मौससविदों का अनुमान है कि कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और आसपास अगले दो दिन ठंड अधिक रहेगी। इन जगहों पर न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच बना हुआ है। सुपौल और पूर्णिया में एक दो जगहों पर घना कोहरा शुक्रवार को देखा गया। अगले एक दो दिनों में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी। मौसमविदों का अनुमान है कि तीन दिनों बाद न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency