राजस्थान में विश्राम के बाद आज से राहुल गांधी फिर से शुरू करेंगे अपनी भारत जोड़ो यात्रा

राजस्थान में ए दिन के विश्राम के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज से फिर शुरू हुई। दौसा के काला खो से शुरू होने वाली यात्रा आज तय समय से देरी से शुरू हुई।  11:30 बजे सिकंदरा थाने के पास लंच ब्रेक के लिए रुकेगी। लंच ब्रेक के बाद दोपहर 3:30 बजे सिकंदरा टोलगेट से यात्रा शुरू होगी। शाम 6:30 बजे बांदीकुई के मुकुरपुरा चौराहे पर यात्रा का लास्ट पॉइंट है। जिले की बांदीकुई विधानसभा के बाढ़ नागवास में यात्रा का नाइट स्टे होगा। बता दें, यह इलाका सचिन पायलट के प्रभाव वाला माना जाता है। पायलट के कट्टर समर्थक जीआर खटाणा बांदीकुई से विधायक है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में 14 वां दिन है। आज यात्रा 23 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा में सीएम अशोक गहलोत भी शामिल है। 

कल मालाखेड़ा में जनसभा 

भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में अब लास्ट फेज में है। कल सोमवार को यात्रा अलवर जिले में प्रवेश करेगी। यात्रा का यह राजस्थान में आखिरी जिला है। अलवर जिले से 21 को यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेगी। अलवर के मालाखेड़ा में भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान की पहली बड़ी सभा रखी गई है। इस सभा में आसपास के जिलों से भीड़ जुटाने का टारगेट रखा गया है। अलवर से कांग्रेस महासचिव और राहुल गांधी के करीबी भंवर जितेंद्र सिंह सांसद रहे हैं। राहुल गांधी की जनसभा को लेकर भंवर जितेंद्र ने कांग्रेस विधायकों एवं पदाधिकारियों को भीड़ लाने का टारगेट दिया है। राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधायक जौहरी लाल मीना और मंत्री टीकाराम जूली ग्रामीण जनसभा को सफल बनाने में जुटे हैं। 

फ्री मोबाइल योजना का शुभारंभ कर सकते हैं

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ही आज राहुल गांधी फ्री मोबाइल योजना का की शुरुआत कर सकते हैं।  दौसा जिले के सिकंदरा से शुरुआत कर सकते हैं।  राहुल गांधी आज सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की एक एप का शुभारंभ भी करेंगे। माना जा रहा है कि राहुल गांधी आज राजस्थान की गहलोत सरकार की उपलब्धियों की एक बुकलेट भी जारी कर सकते हैं। राहुल गांधी की यात्रा को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखा गया। हजारों लोग यात्रा में जुड़े है। 

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency