सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया, पढ़े पूरी ख़बर

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में आज एक नक्सली को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पु​लिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले पोरोवाड़ा-तिमेनार गांव के बीच जंगल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में आज सुबह लगभग 10 बजे एक नक्सली को मार गिराया।

गश्त के दौरान नक्सलियों ने किया हमला

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिरतुर थाना क्षेत्र में बीजापुर डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और एसटीएफ (विशेष कार्य बल) की संयुक्त टीम को गश्त पर भेजा गया था। टीम जब पोरोवाड़ा-तिमेनार गांव के बीच जंगल में पहुंची तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें 1 नक्सली मार गिराया गया। मुठभेड़ के बाद अन्य नक्सली घटना स्थल से फरार हो गए।

हथियार और संदिग्ध सामान बरामद

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में जब सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से एक नक्सली का शव, हथियार और अन्य सामान संदिग्ध सामान बरामद किया गया। सामान को जब्त कर जांच की जा रही है। मारे गए नक्सली की पहचान नहीं हो पाई है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency