UP: जानें कौन बने बसपा के नये प्रदेश अध्यक्ष..

उत्‍तर प्रदेश न‍िकाय चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने पार्टी में बड़ा फेरबदल करते हुए विश्वनाथ पाल को यूपी प्रदेश अध्‍यक्ष न‍ियुक्‍त क‍िया है। वहीं भीम राजभर को पार्टी ने बिहार का कोआर्डिनेटर न‍ियुक्‍त क‍िया है।

 निकाय चुनाव से पहले बसपा में बड़ा बदलाव हुआ है। अयोध्या निवासी विश्वनाथ पाल को बसपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर पाल को नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दी।

बसपा प्रमुख ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक हालात के मद्देनजर बीएसपी यूपी स्टेट संगठन में किए गए परिवर्तन के तहत विश्वनाथ पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएं। कहा कि विश्वनाथ पाल बसपा के पुराने, मिशनरी, कर्मठ व वफादार कार्यकर्ता हैं।

मुझे पूरा भरोसा है कि वह विशेषकर अति पिछड़ी जातियों को बसपा से जोड़कर पार्टी के जनाधार को बढ़ाने में पूरे जी जान से काम करके सफलता जरूर अर्जित करेंगे। कहा कि हालांकि इनसे पहले भीम राजभर ने भी बसपा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रहकर पार्टी के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य किया है, जिनकी पार्टी आभारी है तथा उनको अब पार्टी ने बिहार का कोआर्डिनेटर बनाया है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency