सीएम योगी ने प्रशासन और पुलिस को दी ये सख्‍त हिदायत, पढ़े पूरी ख़बर

पूरे देश में क्रिसमस की तैयारियां जोरों पर हैं। यूपी में भी जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं। इस बीच सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने प्रशासन और पुलिस को क्रिसमस पर शांति व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करने के साथ-साथ धर्मांतरण पर भी सख्‍त हिदायत दी है। सीएम ने कहा है कि सभी धर्मगुरुओं के साथ संवाद बनाते हुए शांतिपूर्ण माहौल में क्रिसमस मनाने की व्यवस्था की जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि क्रिसमस पर कहीं भी धर्मांतरण की घटना न होने पाए। इसके साथ ही सीएम में धार्मिक स्‍थलों पर दोबारा लाउडस्‍पीकर लगाए जाने पर भी हिदायत दी है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के सभी लोककल्याणकारी प्रयासों के मूल में आम आदमी की संतुष्टि है। शासन-प्रशासन से जुड़े सभी कार्मिक इसे समझें। आईजीआरएस-सीएम हेल्पलाइन जनता की समस्याओं के निदान का अच्छा माध्यम बन कर उभरा है। इसके प्रकरण लंबित न रहें। इनकी हर कार्यालय में सतत समीक्षा होनी चाहिए। फील्ड में तैनात अधिकारी-कर्मचारी जनसमस्याओं के निस्तारण को शीर्ष प्राथमिकता दें। आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार रखें। यह ध्यान रखें कि आपका आचरण आम आदमी के मन में शासन के प्रति विश्वास का आधार बनता है। जनता की संतुष्टि ही आपके प्रदर्शन की श्रेष्ठता का मानक होगा।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों और जोन, मंडल, रेंज और जिला स्तर के अधिकारियों के साथ प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। जनसमस्याओं और जनशिकायतों के मेरिट आधारित त्वरित समाधान पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने कोविड से बचाव की तैयारियों, शीतलहर में आम जन को अधिकाधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जारी प्रयासों की समीक्षा की और दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा थाना दिवस और तहसील दिवस को और प्रभावी बनाया जाए।

धर्मस्थलों पर फिर से न लगने पाएं लाउडस्पीकर

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल के दिनों में जनपदीय दौरों के समय मैंने अनुभव किया है कि कुछ जिलों में धर्मस्थलों पर पुन यह लाउडस्पीकर लगाए जा रहे हैं। यह स्वीकार्य नहीं है। तत्काल संवाद कर आदर्श स्थिति बनाई जाए।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency