उत्तराखंंड बॉर्डर पर नेपाल ने एक बार फिर की भारतीय मजदूरों पर पत्थरबाजी…

उत्तराखंंड बॉर्डर पर नेपाल से काली नदी में तटबंध बना रहे भारतीय मजदूरों, निर्माण में लगे वाहनों को निशाना बनाकर पत्थरबाजी की। पत्थरबाजी में डंपर चालक घायल हो गया। तीन वाहनों को इससे नुकसान पहुंचा है। शुक्रवार शाम को नेपाल में कुछ लोग झुंड बनाकर एकत्रित हुए। 4 बजे के करीब उन्होंने काली नदी के किनारे पहुंचकर भारतीय क्षेत्र में काम कर रहे लोगों पर पत्थरबाजी की।

इस दौरान श्रमिक तटबंध बनाने में जुटे थे। पत्थरबाजी के चलते सभी मौके से भागने लगे। पत्थर लगने से डंपर चालक धनवीर सावंत को चोट लगी। काम में लगे दो डंपर सहित एक जेसीबी का शीशा पत्थरबाजों ने तोड़ दिया। भारतीय क्षेत्र में काम कर रही कंपनी के मैनेजर इंद्रजीत ने बताया कि पत्थरबाजी में उनको नुकासान हुआ है। 

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency