वन रैंक वन पेंशन में सरकार ने किये ये बड़े बदलाव, जानें क्या…

2023 शुरू होने से पहले केंद्र सरकार की ओर से रिटायर्ड सेना के जवानों और परिवारों को वन रैंक वन पेंशन (OROP) के तहत दी जाने वाली पेंशन में हाल ही में बदलाव किया गया है। आज हम रिपोर्ट में बताएंगे कि आखिर इसका क्या असर होगा।

बता दें, हाल ही केंद्रीय कैबिनेट की ओर से रिटायर्ड सेना के जवानों और परिवारों को दी जाने वाली पेंशन में इजाफा किया गया है। सरकार की ओर से इसके लिए कट ऑफ डेट 1 जुलाई 2019 निर्धारित की गई है।

किसे होगा फायदा?

ओआरओप के तहत किए जाने वाले इस पेंशन संशोधन का लाभ 30 जून, 2019 तक रिटायर्ड होने वाले जवानों को होगा। हालांकि, 1 जुलाई 2014 से पहले रिटायर्ड होने वाले जवानों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। पेंशन में किए गए इस बदलाव का सीधा फायदा 25.13 लाख रिटायर्ड जवानों को मिलेगा। इसमें 4.52 लाख से अधिक नए लाभार्थी भी शामिल हैं।

अब मिलेगी इतनी पेंशन और एरियर 

पद01.01.2016 को पेंशनसंशोधित पेंशन   01.07.2019 से प्रभावीसंभावित एरियर 01.07.2019 से 30.06.2022 तक
सिपाही17,69919,72687,000
नायक18,42721,1011,14,000
हवलदार20,06621,78270,000
नायब सूबेदार24,23226,8001,08,000
सब मेजर33,52637,6001,75,000
मेजर61,20568,5503,05,000
लेफ्टिनेंट कर्नल84,33095,4004,55,000
कर्नल92,8551,03,7004,42,000
ब्रिगेडियर96,5551,08,8005,05,000
मेजर जनरल99,6211,09,1003,90,000
लेफ्टिनेंट जनरल1,01,5151,12,0504,32,000

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, केंद्र सरकार की ओर से वन रैंक वन पेंशन को 7 नवंबर,2017 को लागू किया गया था। हर पांच साल में इसमें बदलाव किया जाता है। वन रैंक वन पेंशन को लागू करने के लिए सरकार की ओर से हर साल 7,123 करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency