भारतीय सर्राफा बाजार ने आज सोना और चांदी के नए रेट्स किए जारी, इन जगहों पर दर्ज की गई बढ़ोतरी

भारतीय सर्राफा बाजार ने मंगलवार यानि 27 दिसंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। कानपुर से गोरखपुर तक और आगरा-बरेली में भी सोना-चांदी दोनों में तेजी दर्ज की गई है। कानपुर में सोना और चांदी दोनों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।   सोमवार को सोना 53700 प्रति दस ग्राम और चांदी 65700 प्रति किलो थी। मंगलवार को सोना 53800 प्रति दस ग्राम और चांदी 66300 प्रति किलो रही।

आगरा में भी सोना-चांदी दोनों में तेजी रही। सोमवार को सोना 53700 प्रति दस ग्राम और चांदी 65900 प्रति किलो थी। मंगलवार को सोना 54000 प्रति दस ग्राम और चांदी 66000 प्रति किलो रही।

गोरखपुर में भी सोना-चांदी दोनों में बढ़ोतरी हुई। सोमवार को सोना 54500  प्रति दस ग्राम और चांदी 68000 प्रति किलो थी।  मंगलवार को सोना 56000 प्रति दस ग्राम और चांदी 68500 प्रति किलो रही। 

बरेली में भी सोना-चांदी दोनों में तेजी दर्ज की गई है। सोमवार को सोना 53950 प्रति दस ग्राम और चांदी 65000 प्रति किलो थी। मंगलवार को सोना 54500 प्रति दस ग्राम और चांदी 65300 प्रति किलो रही। 

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency