उत्तराखंड के इस शहर में एक बार फिर महसूस किये गए तड़के भूकंप के झटके… 

उत्तरकाशी जिले में बुधवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई है। हालांकि, राहत की बात रही कि भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ है। भारत के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप रात 2 बजकर 19 मिनट पर आया। भूकंपा का अक्षांश 30.87 और देशांतर 78.19 था। इसकी गहराई 5 किमी दर्ज की गई।

बता दें कि भूकंप, बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाओं के लिहाज से उत्तरकाशी जनपद संवेदनशील जोन में पड़ता है। उत्तरकाशी के लोगों के जहन में आज भी वर्ष 1991 के प्रलंयकारी भूकंप की यादें ताजा हैं। जब कभी भी भूकंप आता है, उत्तरकाशी के लोग कांप उठते हैं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency