ऊषा ठाकुर ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर के इन विवादित बयानों का किया समर्थन, कहा…

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में मंत्री ऊषा ठाकुर ने भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के विवादित बयानों का समर्थन किया है। घर में हथियार रखने की सलाह देकर चौतरफा घिरीं प्रज्ञा के समर्थन में ऊषा ठाकुर ने दलील दी है कि देवी-देवता भी हथियार रखते थे। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा के लिए हथियार रखने में कोई बुराई नहीं है।  

ऊषा ठाकुर से जब पत्रकारों ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान पर चल रहे विवाद को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, ”इसको आत्मरक्षा की दृष्टि से लेना चाहिए और इसमें क्या गलत है? भारतीय सनातन परंपरा में हमारा कोई देवी देवता ऐसा नहीं जिसके पास हथियार ना हो। अनादि काल से हमारे वेद पुराण बताते हैं कि आत्मरक्षा के लिए हथियार रखना अच्छी बात है।” 

गौरतलब है कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कर्नाटक में एक कार्यक्रम के दौरान हिंदुओं को हथियार रखने की सलाह दी जिस पर काफी हंगामा हो रहा है। प्रज्ञा ने कहा, ”संन्यासी कहते हैं कि ईश्वर द्वारा बनाई गई इस दुनिया में सभी अत्याचारियों और पापियों का अंत करो, अन्यथा प्रेम की सच्ची परिभाषा यहां नहीं बचेगी। तो लव जिहाद में शामिल लोगों को उसी तरह जवाब दो। अपनी बेटियों की रक्षा करो, उन्हें सही मूल्य सिखाओ।” उन्होंने शिवमोगा के हर्षा समेत हिंदू कार्यकर्ताओं की हत्या की घटनाओं की ओर इशारा करते हुए लोगों से कहा था कि वे आत्मरक्षा के लिए ”अपने घरों में धारदार चाकू” रखें।

कोर्ट जाने की तैयारी में कांग्रेस
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के एक हालिया बयान को ‘स्पष्ट रूप से हेट स्पीच (नफरती भाषण) का मामला’ करार देते हुए मंगलवार को कहा कि वह प्रज्ञा के खिलाफ जल्द ही सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे। उन्होंने कहा, ”प्रज्ञा ठाकुर ने जो कहा है, वो स्पष्ट रूप से हेट स्पीच का मामला है। मैं इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाऊंगा।”इससे पहले, रमेश ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की टिप्पणी को लेकर ट्वीट किया, ”हेट स्पीच का स्पष्ट का मामला है। उनके खिलाफ मुकदमा चलना चाहिए।” इससे पहले कांग्रेस नेता तहसीन पूनावाला ने शिवमोगा में प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency