उत्तराखंड सरकार ने सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दी ये बड़ी राहत, जानें क्या

उत्तराखंड में इस बार सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बड़ी राहत दी गई है। अस्पतालों में इस बार यूजर चार्ज नहीं बढ़ेंगे। एक जनवरी से सरकारी अस्पतालों में यूजर चार्ज में दस प्रतिशत की वृद्धि की जाती थी। स्वास्थ्य सचिव डॉ. ने ओपीडी के लिए पर्चा बनवाने और कई तरह की जांच में लिया जाने वाला यूजर चार्ज ना बढ़ाने का फैसला लिया है।

सचिव स्वास्थ्य डा. आर राजेश कुमार की ओर से नई व्यवस्था पर स्थिति साफ की गई। उन्होंने बताया कि इस बार एक जनवरी से यूजर चार्ज में किसी भी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। ओपीडी पर्चा बनाने के साथ ही जांच, एडमिशन समेत किसी भी मद में यूजर चार्ज नहीं बढ़ाए जाएंगे। इस सम्बन्ध में सभी जिलों में स्थिति स्पष्ट कर दी गई है। सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को जानकारी भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस मरीजों को रियायती दरों पर बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। इसी कड़ी में यूजर चार्ज न बढ़ाए जाने का फैसला लिया गया है।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि, राज्य के अस्पतालों में 10 प्रतिशत यूजर चार्ज हर साल बढ़ जाता था। उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने इस साल नए वर्ष पर लोगों की जेब पर बोझ नहीं बढ़ाएगी। इस वर्ष यूजर चार्ज नहीं बढ़ाया जाएगा। 

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency