इस मामले 27 जनवरी को अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव, करेंगे हालात का जायजा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि अयोध्या में निर्माण के नाम पर व्यापारियों को उजाड़ा जा रहा है। उनको मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। अब उद्योग व कारोबार में गुजरात के व्यापारियों को आरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में हालात का जायजा लेने वह 27 जनवरी को अयोध्या जाएंगे।

अखिलेश ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अयोध्या के व्यापारी डर और भय के माहौल में रह रहे हैं। अयोध्या के व्यापारियों के पूर्वजों ने जो घर बनाया, कारोबार बनाया था भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया। उन्होंने सरकार से मांग की कि व्यापारियों का जो नुकसान हुआ है उसके लिए ज्यादा से ज्यादा मुआवजा दिया जाय। सपा सरकार में मंत्री रहे पवन पाण्डेय ने कहा कि घरों-दुकानों पर बुलडोजर चलाकर बर्बाद कर दिया। भाजपा सरकार चाहती है कि अयोध्या के व्यापारी भाग जाएं और चंदा देने वाले गुजरात के व्यापारी यहां होटल, रिसार्ट बना लें।

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से पल्ला झाड़ा
अखिलेश ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े सवाल पर कहा कि भाजपा व कांग्रेस दोनों एक हैं। हमारी पार्टी की विचारधारा अलग है। क्या आपको यात्रा का निमंत्रण मिला है, इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि आपके पास मोबाइल में निमंत्रण पत्र आया तो हमें भी भेज दीजिए। मुझे कोई निमंत्रण नहीं मिला लेकिन हमारी भावनाएं यात्रा के साथ हैं। कांग्रेस ने कहा है कि उसने अखिलेश यादव, मायावती सहित गैर-भाजपा दलों के कई नेताओं को भारत जोड़ो यात्रा का न्योता दिया है।

 

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency