लखीमपुर के तिकुनिया में हुए विवाद के बाद जिले में पुलिस व प्रशासन हुई अलर्ट, बार्डर पर बढ़ी चौकसी

लखीमपुर के तिकुनिया में हुए विवाद के बाद जिले में पुलिस व प्रशासन अलर्ट हो गया है। लखीमपुर के बार्डर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। संबंधित थानों को निर्देश दिए गए हैं। लखीमपुर जाने वाले रास्तों पर सतर्क रहने को कहा गया है। किसान नेताओं पर भी नजर रखी जा रही है। लखीमपुर जिले की सीमा हरगांव, इमलिया सुल्तानपुर व महोली कोतवाली में आती है। इसके अलावा लहरपुर से लखीमपुर का रास्ता है। बता दें कि निघासन तहसील के बनबीरपुुर गांव में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम था। गुस्साए किसान प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान भाजपा पदाधिकारी ने किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी। कई किसान घायल हुए, इसके बाद विवाद और अधिक बढ़ गया। कई गाडियां फूंकी गई। लखीमपुर में हुए इस विवाद को लेकर जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

बार्डर पर चौकसी, कस्बे में भी सक्रिय पुलिस: विवाद के बाद सीतापुर-लखीमपुर रोड़ पर दशरथपुर के पास पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। हरगांव का दशरथपुर लखीमपुर जिले का बार्डर पर है। थानाध्यक्ष हरगांव, खुद ही बार्डर पर मुस्तैद हैं। वहीं कस्बे में भी पुलिस मुस्तैद है। हरगांव से महोली, लहरपुर व अन्य स्थानों को जाने वाली सड़कों पर पुलिस तैनात की गई है। आवागमन पर नजर रखी जा रही है। सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि सक्रियता बरती जा रही है। आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। वहीं महोली कोतवाली पुलिस भी सतर्क हो गई है। कोतवाल अतुल तिवारी ने बताया कि लखीमपुर के बार्डर सहित अन्य स्थानों पर विशेष नजर रखी जा रही है। 

शहर में भी मुस्तैद पुलिस, की गई सघन चेकिंगः लखीमपुर विवाद के बाद शहर में भी पुलिस एक्शन मोड में आ गई। शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर चेकिंग की गई। वाहनोंं की पड़ताल हुई। लालबाग, रोडवेज चौराहा, बहुगुणा चौराहा व लखीमपुर रोड पर पुलिस मुस्तैद दिखी। सीओ सिटी पियूष कुमार सिंह ने बताया कि सभी के लिए अलर्ट जारी हुआ है। शहर में चौकसी बढ़ा दी गई है। सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अलर्ट किया गया है। चेकिंग भी कराई जा रही है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency