उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने विभिन्न जेलों में इन पदों पर निकाली भर्ती, पढ़े पूरी ख़बर

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने विभिन्न जेलों में 285 जेल वार्डरों ( बंदीरक्षकों ) के पदों पर भर्ती निकाली है। हालांकि इस भर्ती के आवेदन नवंबर माह में लिए गए थे लेकिन एक बार फिर से  आवेदन की विंडो खोली गई है। अब 18 जनवरी 2023 तक  www.psc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पहले 238 पद थे जिसे अब बढ़ाकर 285 किया गया है। दरअसल अधियाचन मिलने पर 47 रिजर्व पद भी भर्ती में जोड़े गए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने पहले आवेदन किया गया है उन्हें रिजर्व  बन्दीरक्षक पद के लिए फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। पूर्व  में किया गया आवेदन ही रिजर्व  बन्दीरक्षक पद के लिए मान्य हो जायेगा। 
 
12वीं पास और 21 से 35 उम्र के युवा इनके लिए अर्ह माने जाएंगे। पर, इससे पहले शारीरिक और उसके बाद लिखित परीक्षा होगी। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक परीक्षा के लिए पांच स्पर्धाएं-बाल थ्रो, लंबी कूद, चिन्हअप, दंड बैठक और दौड़, जबकि महिलाओं के लिए दो स्पर्धाएं दौड़ एवं चिन्हअप शामिल हैं। यह परीक्षा कुल सौ अंकों की होगी।

शारीरिक परीक्षा में प्रत्येक स्पर्धा में 50 अंक लाने जरूरी होंगे, अन्यथा युवा लिखित परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग से राज्य लोक सेवा आयोग को हस्तांतरित यह पांचवीं भर्ती है, जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

योग्यता –  12वीं पास।

इन्हें दी जाएगी वरीयता – प्रादेशिक सेना में कम से कम दो वर्ष की अवधि तक सेवा की हो, या
 (2) नेशनल कैडेट कोर का ‘बी‘ प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो।

आयु सीमा – 21 से 35 वर्ष। 

कद काठी संबंधी योग्यता
शारीरिक मापदण्ड-(1) पर्वतीय क्षेत्र को छोड़कर, सामान्य/पिछड़ी तथा एससी अभ्यर्थियों के लिये न्यूनतम ऊंचाई 165 सेमी एवं पर्वतीय क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिये ऊंचाई 160 सेमी अर्थात तथा एसटी जनजाति के अभ्यर्थियों के लिये न्यूनतम ऊंचाई 157.5 सेमी से कम नहीं होनी चाहिए। सभी के लिये वजन न्यूनतम 55 किग्रा अनिवार्य है। सीने की माप सामान्य/पिछड़ी जाति के अभ्यर्थियो के लिये बिना फुलाये 78.8 सेमी तथा फुलाने पर 83.8 सेमी होनी चाहिए और पर्वतीय क्षेत्र/एससी एसटी अभ्यर्थियों के लिये बिना फुलाये 76.3 सेमी तथा फुलाने पर 81.3 सेमी होनी चाहिए। 

वेतनमान – 21700-69100 रुपये (लेवल-3)

लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency