जेपी नड्डा की हो सकती है भाजपा वापसी, बन सकते है पीएम मोदी के मंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही अपनी कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। इस विस्तार में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के कुछ सांसदों को मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं, जेपी नड्डा की भी सरकार में वापसी हो सकती है। मकर संक्रांति (14 सितंबर) के बाद और संसद के बजट सत्र (2023) से पहले किसी तारीख को इस विस्तार को अंजाम दिया जा सकता है। इंडिया टुडे ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। 

आपको बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का वर्तमान कार्यकाल 20 जनवरी को समाप्त हो रहा है। उन्हें भी इस विस्तार में शामिल किया जा सकता है। वह पहले भी स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी को ध्यान में रखते हुए बीजेपी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। इसके अलावा, पार्टी की जनवरी में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी होने वाली है।

राजनीतिक हलकों में इस बात की चर्चा है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ से कुछ सांसदों को नए कैबिनेट में जगह मिल सकती है। सूत्रों ने यह भी कहा कि अगले साल नौ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह कैबिनेट में फेरबदल किया जाएगा।

इस कैबिनेट विस्तार में कुछ मंत्रियों की उनके प्रदर्शन के आधार पर छुट्टी भी हो सकती है। आपको बता दें कि 2019 के बाद मोदी कैबिनट की यह दूसरा विस्तार होगा। इससे पहले 7 जुलाई 2021 को विस्तार हुआ था। इसमें कुछ प्रमुख नामों समेत 12 मंत्रियों को हटा दिया गया था। 

अगले साल त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, तेलंगाना, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। हाल ही में भाजपा ने पीएम मोदी के गृहनगर गुजरात में भारी जीत हासिल की हैं। यहां 182 में से 155 सीटों पर जीत हासिल कर अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency