बिहार के पूर्णिया में हुआ सड़क हदसा, घटना में हुई मां-बेटी को मौत 

बिहार के पूर्णिया में एक अनिंत्रित बोलेरो ने मां-बेटी को मौत के घाट उतार दिया।  भवानीपुर की सुपौली पंचायत के बभनचक्का संथाली टोला में सोमवारी घटना है। भीषण सर्दी के प्रकोप से बचाव के लिए पांच लोग एक दरवाजे पर अलाव के पास बैठे थे।  अलाव सेंक रहे पांचों लोगों को बोलेरो ने कुचल दिया। इस हादसे में मां और बेटी की मौत हो गयी।

मृतकों की पहचान संथाली टोला के निवासी संजय मुर्मू की पत्नी फुल देवी और उनकी बेटी सावित्री कुमारी के रूप में हुई । जबकि दुर्घटना में  गुरुदयाल मुर्मू का पुत्र कपिलदेव मुर्मू, कपिलदेव की पत्नी प्रियंका देवी, गुरुदयाल मुर्मू की पत्नी सुमित्रा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। 

जानकारी मिली है कि कंपकंपाती ठंड की वजह से कपिलदेव मुर्मू के दरवाजे पर अलाव जलाया गया था। कुछ महिलाएं भी अलाव सेंक रही थीं। घना कोहरा और तेज रफ्तार होने की वजह से वाहन चालक गाड़ी से अपना ने संतुलन खो दिया। अनियंत्रित गाड़ी ने दरवाजे पर अलाव सेंक रहे सभी लोगों को कुचल दिया और भाग निकला। घटना के बाद लोगों ने घायलों को भवानीपुर अस्पताल पहुंचाया। वहां से घायलों को पूर्णिया रेफर कर दिया गया। पूर्णिया ले जाने के दौरान रास्ते में दो की मौत हो गयी। 

धटना के संबंध में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया है कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम करवाया गया है। सभी घायलों का पू्र्णिया सरकारी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। दुर्घटना को अंजाम देने वाले बोलेरो की तलाश की जा रही है। पुलिस इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उधर, अररिया-पूर्णिया फोरलेन पर गैयारी के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी। जबकि एक युवक घायल हो गया। मृतक नीतीश कुमार फारबिसगंजके टेढ़ी मुसहरी निवासी श्याम मेहता का पुत्र था।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency