बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई दिल्ली-NCR में सर्दी, अगले पांच दिनों तक छाया रहेगा घना कोहरा

पहाड़ी इलाकों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने दिल्ली-NCR में सर्दी बढ़ा दी है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण भी इन इलाकों में भीषण सर्दी देखने को मिल रही है। बुधवार को दिल्ली-NCR में लोग ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक कोई सुधार की संभावना नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि अगले पांच दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और दिन में धूप नहीं निकलेगी। ऐसी स्थिति आठ जनवरी तक बनी रह सकती है।

राजधानी में मंगलवार का दिन सीजन का दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा। दिन का अधिकतम तापमान सफदरजंग की मानक वेधशाला में 16.1 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले 27 दिसंबर को अधिकतम तापमान इससे कम रहा था। दिल्ली के नजफगढ़, पालम, लोधी रोड, रिज इलाकों में तापमान कम रहा।  

उच्च हिमालयी क्षेत्रों से आने वाली बर्फीली हवाओं के चलते दिल्ली के लोगों को भारी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सुबह से लेकर शाम तक कोहरा छाया रहा। दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा थोड़ा साफ हुआ, लेकिन वातावरण के ऊपरी परत में जमें कोहरे के कारण धूप नहीं निकली, जिसके चलते दिन के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। इससे पहले 27 दिसंबर को मौसम केंद्र में अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो इस सीजन का सबसे ठंडा दिन था।

किन इलाकों ने झेली ज्यादा सर्दी
दिल्ली के लोगों को मंगलवार को भीषण सर्दी झेलनी पड़ी। मंगलवार का दिन सीजन का दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में तापमान अलग-अलग रहा। कुछ इलाकों में सर्दी का असर ज्यादा रहा। इनमें पालम, लोधी रोड, रिज और नजफगढ़ शामिल हैं। इन इलाकों में सर्दी का कहर देखने को मिला। दिल्ली के पालम इलाके में अधिकतम तापमान 15 डिग्री वहीं नजफगढ़ में 15.3 डिग्री दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency