हरियाणा के चार जिलों से होकर गुजरेगी भारत जोड़ो यात्रा..

भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार को हरियाणा में दोबारा प्रवेश कर चुकी है। 5 जनवरी से 10 जनवरी के बीच राज्य के चार जिलों से होकर यह यात्रा गुजरेगी। यात्रा 5 जनवरी की शाम को उत्तर प्रदेश से पानीपत जिले के सनौली खुर्द गांव से होते हुए हरियाणा में दाखिल हुई।

उत्तर प्रदेश से गुजरते हुए कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा एक बार फिर हरियाणा में प्रवेश कर चुकी है। पिछले साल कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कर रहे हैं। इस यात्रा ने 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया था। यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में लोग राहुल गांधी के समर्थन में सड़कों पर उतरते नजर आए थे। यूपी में रालोद के नेता और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में पार्टी के झंडे के साथ यात्रा का स्वागत और समर्थन करने के लिए एकत्र हुए। इसके अलावा कई छोटे-बड़े क्षेत्रीय दलों ने भी यात्रा में भाग लिया और अपना समर्थन दिया है।

हरियाणा के चार जिलों से होकर गुजरेगी यात्रा

गुरुवार को हरियाणा में यात्रा दोबारा प्रवेश कर चुकी है। 5 जनवरी से 10 जनवरी के बीच राज्य के चार जिलों से होकर यह यात्रा गुजरेगी। यात्रा 5 जनवरी की शाम को उत्तर प्रदेश से पानीपत जिले के सनौली खुर्द गांव से होते हुए हरियाणा में दाखिल हुई। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा ने 21-23 दिसंबर के बीच हरियाणा में पहले चरण में 130 किमी से अधिक की दूरी तय की थी। यह यात्रा नूंह, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों से होकर गुजरी थी।

जानें कैसे रहते है राहुल गांधी की सुरक्षा

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जब पैदल चलते हैं तो उनके साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान करीब 100 फीट की डी (सर्कल) बनाकर चलते हैं। इसके अंदर पासधारक नेता ही होते हैं। इसके अतिरिक्त राहुल गांधी किसी को संकेत करते हैं तो ही सुरक्षा में लगे जवान उसे डी में प्रवेश देते हैं। राहुल की सुरक्षा को लेकर स्थानीय प्रशासन कितना सतर्क है, यह इसी से स्पष्ट हो जाता है कि पानीपत नगर में यात्रा का रूट तीन बार डायवर्ट किया जा चुका है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दूसरे चरण में गुरुवार शाम करीब 5:45 बजे उत्तर प्रदेश से हरियाणा की सीमा में प्रवेश कर गई।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency