कच्चा आंवलें का सेवन करने से इम्यूनिटी होगीं स्ट्रांग, मिलेंगे ये चौंकानें वालें फायदे ..

सर्दियों में आंवला बड़ी मात्रा में आता है। आंवला एक सुपरफूड है।  आयुर्वेद में आंवला को आमलकी कहा जाता है। आंवला प्रकृति द्वारा उत्पादित सबसे शक्तिशाली फलों में से एक है। सिट्रस फ्रूट होने के कारण आंवला वात, पित्त और कफ को दूर करने में मदद कर सकता है। आंवला में विटामिन्स, फाइबर, फोलेट, एंटीऑक्सीडेंट्स, फास्फोरस, आयरन, कार्ब्स, ओमेगा 3, मैग्निशियम और कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। स्वाद में खट्टे आंवले का लोग मुरब्बा, आचार और चटनी बनाकर खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आंवले का अचार, मुरब्बा से ज्यादा कच्चा आंवला खाने से सेहत को फायदा मिलता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कच्चा आंवला खाने के 5 फायदों के बारे में।

कच्चा आंवला खाने के 5 फायदे –

1. इम्यूनिटी को करता है स्ट्रांग –

कच्चा आंवला पॉलीफेनोल्स का अच्छा सोर्स माना जाता है। पॉलीफेनोल्स पाचन को मजबूत बनाने और इम्यून फंक्शन को बेहतर बनाने का करता है। कच्चे आंवले का सेवन शरीर में वायरस और बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है, जिससे इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में मदद मिलती है।

2. पाचन तंत्र को बनाता है मजबूत –

आंवला में प्रचुर मात्रा में फाइबर और विटामिन सी पाया जाता है। विटामिन सी और फाइबर पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। नियमित तौर पर खाली पेट कच्चे आंवले का सेवन करने से कब्ज, एसिडिटी और पेट में ऐंठन की समस्या से छुटकारा मिलता है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency