जानिए साउथ इंडियन स्टाइल सांभर बनानें का तरीका..

इडली- डोसा और सांभर तो सभी को पसंद होता है। अगर आप भी साउथ इंडियन स्टाइल सांभर के शौकीन हैं, तो इस आसान विधि को फॉलो कर आप इसे घर पर भी ट्राई कर सकते हैं।

कितने लोगों के लिए : 3

सामग्री :

  • एक कप तुअर दाल
  • एक कटा टमाटर
  • एक कटा प्याज
  • तीन सहजन फली
  • 10 कड़ी पत्ते
  • 1/4 कप इमली गूदा
  • एक टुकड़ा गुड़
  • 1/4 चम्मच हल्दी
  • एक चम्मच राई
  • एक चुटकी हींग
  • तीन चम्मच सांभर मसाला
  • 2-3 सूखी लाल मिर्च
  • एक चम्मच तेल
  • स्वादानुसार नमक

विधि :

  • सबसे पहले इमली को धोकर इसे 20 से 25 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
  • अब तुअर की दाल को अच्छे धोकर सुखा लें और प्रेशर कुकर में दो कप पानी, दाल, कटी हुई सब्जियां और इमली का गूदा डाल दें।
  • इसके बाद कुकर में भी स्वादानुसार नमक और हल्दी डालकर इसे तीन से चार सीटी आने तक इसे पकने दें।
  • अब एक कढ़ाई में उबली दाल डालकर पकाएं और इसमें थोड़ा सा पानी भी डाल दें।
  • जब दाल उबल जाए तो इसमें गुड, सांभर पाउडर डालकर 10 मिनट तक और पकाएं।
  • इसके बाद तड़का लगाने के लिए एक बर्तन में राई,खड़ी लाल मिर्च, हींग, कड़ी पत्ता डालें।
  • सब अच्छे से भुन जाने के बाद आप इससे सांभर में तड़का लगा दें।
  • अंत में सांभर को इडली या डोसे के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency