कल एम्स ऋषिकेश पहुंच रहे PM मोदी, दौरे से ठीक पहले CM पुष्कर सिंह धामी ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का किया औचक निरीक्षण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल एम्स ऋषिकेश पहुंच रहे हैं। उनके दौरे से ठीक पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां पहुंचकर व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। सीएम ने आयोजन स्थल का जायजा लेते हुए प्रशासन और अधिकारियों से भी बात की।

प्रधानमंत्री मोदी एम्स ऋषिकेश में पीएम केयर फंड से निर्मित आधुनिक आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वह यहां से पूरे देश में 162 आक्सीजन प्लांट का वर्चुअल लोकार्पण भी करेंगे। उनके दौरे को लेकर सीएम धामी ऋषिकेश पहुंचे। प्रधानमंत्री के दौरे संबंधी व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल का जायजा लेते हुए एम्स प्रशासन और अधिकारियों से व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली।

jagran

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाओं को समय से पहले पूरा कर लिया जाए। प्रधानमंत्री के प्रोटोकाल के अनुरूप व्यवस्था पूरी तरह से चेक कर ली जाए और कोविड प्रोटकाल का पूरा ध्यान रखा जाए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, महापौर देहरादून सुनील उनियाल गामा, सचिव वित्त अमित नेगी, सचिव सूचना श्री पंकज पांडेय, आइजी इंटेलीजेंस संजय गुंज्याल, प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारी समेत जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency