इस दिन Galaxy Tab S9 Ultra भी पेश किया जा सकता है..

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग अगले महीने की शुरुआत अपने ग्राहकों के लिए खास बनाने वाला है। इसके लिए सैमसंग ने पूरी तैयारी भी कर ली है। खास बात ये है कि इस बार लॉन्च इवेंट  पर सैमसंग अपनी Galaxy S23 series के अलावा ग्राहकों को Galaxy Tab S9 Ultra का तोहफा भी दे सकता है।

Galaxy S23 series की लॉन्चिंग डेट कंफर्म हो चुकी है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि Galaxy Tab S9 Ultra भी इसी दिन लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung पेश कर सकता है एक से ज्यादा Ultra Devices

इस बार सैमसंग की प्लानिंग दो अल्ट्रा डिवाइस को पेश करने की है। Galaxy Tab S9 Ultra को Galaxy Tab S8 series के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जा सकता है।

रिपोर्ट्स की मानें तो सैमसंग Galaxy S23 Ultra और Galaxy Tab S9 Ultra के अलावा भी दूसरे Ultra Devices पेश कर सकता है। आने वाले समय में सैमसंग नए Galaxy Book laptops को लॉन्च कर सकता है। यही नहीं इस मॉडल का Ultra variant भी देखने को मिल सकता है।

Galaxy S23 Ultra में क्या है खास

बाजार के जानकारों का दावा है कि लॉन्च इवेंट में पेश होने वाले Galaxy S23 Ultra में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है। वहीं डिजाइन के बारे में बात करें तो यह Galaxy S22 Ultra की तरह हो सकता है। इसके अलावा मॉडल 6.8-inch की HD+ 120Hz AMOLED display के साथ पेश हो सकता है।

Galaxy S23 Ultra में प्राइमरी कैमरा 200 मेगापिक्सल का हो सकता है। नया मॉडल Snapdragon 8 Gen 2 flagship chipset के साथ पेश हो सकता है हालांकि अभी तक कंपनी की ओर से फीचर्स को लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं साझा की गई है।

Related Articles

Back to top button