सामंथा ने तलाक का फैसला लेने के बाद सोशल मीडिया पर अब पहली पोस्ट शेयर करते हुए की ‘पुराने प्यार’ की बात, पढ़े पूरी खबर

साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के पावर कपल की लिस्ट में शुमार सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने बीते दिनों अलग होने का फैसला कर लिया। सामंथा और नागा चैतन्य के इस फैसले से उनके फैंस का भी दिल टूट गया। सामंथा ने तलाक का फैसला लेने के बाद सोशल मीडिया पर अब पहली पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने पुराने प्यार, पहाड़, सर्द हवा की बात की है। सामंथा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सामंथा रुथ प्रभु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। लेकिन बीते दिनों तलाक का ऐलान करने के बाद सामंथा सोशल मीडिया से कुछ दूर हो गई थीं। लेकिन अब लगता है कि सामंथा ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वापसी कर ली है। हाल ही में सामंथा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सामंथा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपने दिल की बात कही है।

सामंथा ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई हैं। इसके साथ उन्होंने बालों में गुलाबी रंग के फूल भी लगाए हैं। तस्वीर में सामंथा सफेद रंग के चादर में चल रही हैं। उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘पुराने प्रेम के गीत- पहाड़ों और चट्टानों पर सर्द हवा की आवाज़, खोई और मिली छवियों के गीत। घाटी में उदासी की गूंज और पुराने प्रेमियों के गीत। पुराने बंगलों, सीढ़ियों और गलियों में हवा की आवाज।’

बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु ने अपने तलाक के ऐलान के बाद पहली बार ये पोस्ट किया है। सामंथा के इस पोस्ट को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। फैंस सामंथा की पोस्ट का इतजार भी बड़ी ही बेसब्री से कर रहे थे। ऐसे में इस पोस्ट ने उन्हें खुश भी कर दिया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स सामंथा की इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं साथ ही साथ इस पर उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency