हरिद्वार में गंगा स्नान और मसूरी में पहाड़ों का लुफ्त उठाने के इक्षुक पर्यटकों के लिए IRCTC काफी खास टूर पैकेज करा रहा उपलब्ध

अगर आप इन सर्दियों के मौसम में भक्ति के साथ-साथ पहाड़ों की वादियों का लुफ्त भी उठाना चाह रहे हैं तो, आपके लिए हरिद्वार और मसूरी सबसे बेहतर जगहों में से एक हो सकती हैं। हरिद्वार में गंगा स्नान और मसूरी में पहाड़ों का लुफ्त उठाने के इक्षुक पर्यटकों के लिए IRCTC काफी खास टूर पैकेज उपलब्ध करा रहा है। IRCTC के इस टूर पैकेज में, यात्रियों को हरिद्वार और मसूरी के साथ, चंड़ीगढ़ घूमने का मौका भी मिलेगा। आइए जानते हैं IRCTC के इस टूर पैकेज के बारे में।

कहां से शुरू होगी यह यात्रा

हरिद्वार और मसूरी का यह टूर, भोपाल रेलवे स्टेशन से रात के 12 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगा। रात भर की यात्रा के बाद, यात्री अगले दिन देपहर 3 बजकर 35 मिनट पर चंडीगढ़ पहुंचेंगे। होटल में कुछ देर आराम करके यात्री, चंड़ीगढ़ की कुछ फेमस जगह जैसे कि, सुखना लेक, रोज गार्डन की सैर करेंगे।

 

चंडीगढ़ से अगली सुबह यात्री हरिद्वार के लिए निकलेंगे। हरिद्वार में यात्रियों के हरि की पौड़ी का दर्शन करने का मौका मिलेगा। रात में होटल में आराम के बाद, अगली सुबह यात्री मंसा देवी मंदिर के दर्शन करके मसूरी के लिए निकलेंगे। मसूरी में रात के आराम के बाद, यात्रियों को अगली सुबह मसूरी की सैर कराई जाएगी। रात के आराम के बाद अगली सुबह यात्री, चंडीगढ़ के लिए रावाना हो जाएगें।

चंड़ीगढ़ में शाम के वक्त यात्री अपनी मर्जी से शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। चंडीगढ़ में रात के आराम के बाद अगली सुबह यात्री भोपाल के लिए रावाना हो जाएंगे।

कितने का है यह टूर पैकेज

7 दिन और 6 रातों वाले इस टूर पैकेज के लिए आपको, 18900 रुपए खर्च करने होंगे। इसमें आपको मौजूद होने के आधार पर सेकेंड एसी या थर्ड एसी में यात्रा कराई जाएगी। इसके अलावा आपके 5 रातों के लिए होटल में ठहरने का प्रबंध भी किया जाएगा। साइटसीन के लिए गाड़ियों की व्यवस्था रहेगी। साथ ही, 5 दिनों का ब्रेकफास्ट और डिनर भी दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency