जानिए 8 अक्टूबर 2021 का राशिफल

आज के समय में लोग राशिफल देखते हैं। ऐसे में इन दिनों नवरात्रि का पर्व चल रहा है तो हम लेकर आए हैं आज का यानी 8 अक्टूबर का राशिफल।

8 अक्टूबर का राशिफल-

मेष- आज आपके भौतिक सुख-संपदा की वृद्ध‍ि होगी। आज आपके स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम और व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। इसी के साथ आज माता रानी आपको शुभ संदेश देने वाली हैं।

वृषभ- आज आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्छा नहीं रहेगा। प्रेम में ध्यान देने की जरूरत है। आज माता रानी आपको अच्छा लाभ दिलवाने वाली हैं।

मिथुन- आज आप भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। आपके लिए अच्‍छा समय है। प्रेम प्रभावित है और व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही है सब। आज मां काली की वंदना करते रहें।

कर्क- आज आपको बड़ी राहत मिल सकती है। आपका जीवन आनंदित रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य का थोड़ा ध्‍यान रखें। प्रेम में थोड़ी लड़ाई हो सकती है। व्‍यापारिक लाभ होता दिख रहा है।

सिंह- आज आप रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। किया गया प्रयास सार्थक होगा। आज स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। आज माता रानी की अराधना करें।

कन्‍या- आज आपके जीवन में धनागमन होगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। निवेश करने से अभी बचें। आपका स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति भी सही चल रही है। आज मां काली की अराधना करें।

तुला- आज आपके लिए जोखिम से उबरने का समय है। आपको अच्छी चीजों से लगाव होगा। आज किसी परेशानी से उबर सकते हैं। आपका स्‍वास्‍थ्‍य और प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा।

वृश्चिक- आज आपका मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। आज माता रानी आप पर क्रोधित हैं और आप खर्च को लेकर परेशान हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से बुरा समय कहा जाएगा।


धनु- आज परिस्थितियां प्रतिकूल दिख रही हैं। आप धीरे-धीरे जोखिम से उबर रहे हैं। मन को शांत रखें। आज प्रेम पर ध्‍यान दें। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। आज गणपति बप्पा का पूजन करें।

मकर- आज आपका स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार की स्थिति पहले से थोड़ी सुधार की तरफ चल रही है। इसी के साथ रोजगार में वृद्धि हो रही है। आज आप मां लक्ष्मी की अराधना करें।

कुंभ- आज आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आज आपका स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा मध्‍यम है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी कही जाएगी। आप सफेद वस्त्र पहने लाभ होगा।

मीन- आज आप सितारों की तरह चमकते दिखेंगे। आपको जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्‍धता होगी। आज स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम और व्‍यापार पहले से बेहतर होगा। आज आप मां दुर्गा की अराधना करें।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency