कांग्रेस ने होने वाले हिमाचल प्रदेश के लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों की घोषणा की…

कांग्रेस ने 30 अक्टूबर को होने वाले हिमाचल प्रदेश के लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों की घोषणा की है। सूची में भूपेश बघेल, चरणजीत एस चन्नी भूपिंदर एस हुड्डा, आनंद शर्मा, राजीव शुक्ला, सचिन पायलट, नवजोत सिंह सिद्धू और कन्हैया कुमार आदि के नाम शामिल हैं।
हिमाचल प्रदेश में 30 अक्टूबर को होने वाले लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव को लिए कांग्रेस ने जिन 20 स्टार प्रचारकों के नाम जारी किए हैं। वो इस प्रकर हैं…
1.भूपेश बघेल
2. चरणजीत सिंह चन्नी
3.भूपेंद्र सिंह हुड्डा
4.आनंद शर्मा
5. राजीव शुक्ला
6. राज बब्बर
7. आशा कुमारी
8. धनीराम शांडिल
9. सचिन पायलट
10. गुरकीरत सिंह कोटली
11. नवजोत सिंह सिद्धू
12. संजय दत्त
13. ठाकुर कौल सिंह
14. सुखविंदर सिंह सुखु
15. कुलदीप सिंह राठौर
16. मुकेश अग्निहोत्री
17. राजेंद्र राणा
18. धरमवीर सिंह राणा
19. कन्हैया कुमार
20. विक्रमादित्य सिंह
उपचुनाव में कांग्रेस ने इन उम्मीदवारों पर लगाया है अपना दांव
कांग्रेस मंगलवार को मंडी लोकसभा सीट और तीन विधानसभा क्षेत्रों अर्की, फतेहपुर और जुब्बल कोटखाई के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को मंडी लोकसभा से, संजय अवस्थी को अर्की विधानसभा क्षेत्र से, भवानी सिंह पठानिया को फतेहपुर से और रोहित ठाकुर को जुब्बल कोटखाई निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है।
भाजपा ने मंडी लोकसभा क्षेत्र से सेवानिवृत ब्रिगेडियर ठाकुर को बनाया अपना उम्मीदवार
बता दें कि कारगिल युद्ध के नायक ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर (सेवानिवृत्त) मंडी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार बनाए गए हैं। 30 अक्टूबर को तीन विधानसभा क्षेत्रों के साथ मंडी के संसदीय क्षेत्र में भी उपचुनाव होंगे। मंडी के नगवैन गांव से ताल्लुक रखने वाले ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर कांग्रेस की पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह से चुनाव में भिड़ेंगे, जो दिवंगत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं। उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए हिमाचल प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी प्रमुख सुरेश कश्यप ने कहा कि नीलम सरायक जुब्बल-कोटखाई से भाजपा उम्मीदवार हैं, फतेहपुर से बलदेव ठाकुर और अर्की से रतन पाल सिंह चुनाव लड़ेंगे।