नवरात्रि में मधुमेह के मरीज इन डायबिटीज मिठाई का कर सकते हैं सेवन

मधुमेह के मरीजों के लिए शुगर कंट्रोल करना मुश्किल टास्क होता है। खासकर त्योहारों के सीजन में यह किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। इन दिनों शुगर मरीज न चाहकर भी मीठे चीजों का सेवन कर लेते हैं। कई अवसर पर तो शुगर मरीजों को छुपकर मिठाई खाते देखा जाता है। इस बारे में उनका कहना होता है कि त्योहारों के सीजन में मिठाई खाने से खुद को रोकना मुश्किल है। मिठाई खाने के बाद एक्सरसाइज कर शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। हालांकि, यह कहना इतना आसान नहीं है कि मिठाई खाने के बाद एक्सरसाइज कर शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो शुगर के मरीजों के लिए चीनी से बनी चीजों को खाने की सख्त मनाही होती है। अगर कोई शुगर मरीज मीठी चीजों का सेवन करता है, तो शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसके लिए शुगर लेवल पर पैनी नजर रखें। हालांकि, आजकल बाजार में कई ऐसी मिठाईयां मिलती हैं, जो डायबिटीज फ्रेंडली होती हैं। आप चाहे तो इन मिठाईयों को घर पर भी बना सकते हैं। अगर आप मधुमेह के मरीज हैं, तो नवरात्रि में इन डायबिटीज मिठाई का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

 

खजूर बर्फी खाएं

आप आसानी से घर पर खजूर बर्फी बना सकते हैं। इसके लिए लो फैट युक्त दूध को अच्छी तरह से उबाल लें। अब इसमें खजूर, मूंगफली और बादाम को मिला दें। सूखे मेवे को अच्छी तरह से काटकर दूध में मिलाएं। जब दूध अच्छी तरह से पक जाए और बर्फी बनाने के लिए उपयुक्त हो जाए, तो प्लेट में सजाकर बर्फी की आकार में काट लें। खजूर बर्फी तैयार है। इस मिठाई का आप सेवन कर सकते हैं।

पिस्ता खीर खाएं

अगर आप पिस्ता खाना पसंद करते हैं, तो नवरात्रि पर पिस्ता खीर का सेवन कर सकते हैं। पिस्ता खीर बनाना भी आसान है। इसके लिए खजूर बर्फी की तरह सबसे पहले लो फैट युक्त दूध को अच्छी तरह से उबाल लें। अब इसमें खजूर, पिस्ता आदि सूखे मेवे को मिलाएं। जब खीर अच्छी तरह से तैयार हो जाए। फिर आप बिना शुगर बढ़ने की चिंता के पिस्ता खीर का सेवन कर सकते हैं।

नारियल लड्डू का सेवन करें

नवरात्रि में शुगर के मरीज नारियल के लड्डू का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए नारियल को कद्दूकस कर लीजिए। बाजार में कद्दूकस किया नारियल आसानी से मिल जाता है। वहीं, आप घर पर भी नारियल और सूखे मेवे को कद्दूकस कर बुरा तैयार कर सकते हैं। अब इसमें क्रीम और स्टीविया मिलाकर लड्डू तैयार कर लें। डॉक्टर्स भी नवरात्रि में मधुमेह के मरीज को नारियल लड्डू खाने की सलाह देते हैं।

Related Articles

Back to top button