UAE ने विदेशी गैर मुस्लिम नागरिकों के लिए लागू किया नया कानून…

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने बुधवार को गैर मुस्लिम नागरिकों के लिए नया फैमिली कानून लागू किया है। इसके तहत UAE में रहने वाले सभी विदेशी गैर मुस्लिम नागरिकों को अब बिना शरिया कानून माने विवाह करने या तलाक देने का अधिकार होगा। इसके अलावा वे किसी बच्चे की कस्टडी ले सकेंगे या वसीयतनामा लिख  सकेंगे या पितृत्व अधिकार हासिल कर सकेंगे।

हालांकि, यह कानून 1 फरवरी, 2023 को लागू हुए लेकिन इन सुधारों दिवंगत राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नहयान ने 27 नवंबर, 2021 को ही अपनी अनुमति दे दी थी। इसके लिए संयुक्त अरब अमीरात में 40 से अधिक विभिन्न कानूनों में संशोधन किया गया है। 

संयुक्त अरब अमीरात की न्यायिक प्रणाली में नए सुधार अबू धाबी के सिविल फैमिली कोर्ट सिस्टम से शुरू हुए हैं, जो गैर-मुस्लिम जोड़ों को शरिया कानूनों का पालन किए बिना तलाक देने या शादी करने की अनुमति देता है। यह कानून अब ब्रिटेन और यूरोप में लागू कानूनों के अनुरूप हो गया है।

संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी ने नवंबर 2021 में ही इस प्रथा को अपना लिया था, जबकि अन्य छह शेख राज्यों (अमीरात) दुबई, शारजाह, अजमान, उम्म अल क्वैन, फुजैराह और रास अल खैमाह में अब लागू हुए हैं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency