जामिया हिंसा मामले में आरोपी शरजील इमाम को कोर्ट से मिली जमानत…

दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 2019 में दर्ज किए गए जामिया हिंसा मामले में आरोपी शरजील इमाम को शुक्रवार को बरी कर दिया। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस के बीच झड़प के बाद हिंसा भड़क गई थी। शरजील को 2021 में जमानत मिली थी।

जानकारी के अनुसार, जामिया में दिसंबर 2019 में हुई हिंसा से जुड़े एक मामले में दिल्ली साकेत कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अरुल वर्मा ने शुक्रवार को शरजील इमाम और आसिफ इकबाल तन्हा को बरी कर दिया।

शरजील और आसिफ इकबाल तन्हा दोनों को पहले मामले में जमानत दी गई थी। हालांकि शरजल इमाम के खिलाफ चल रहे अन्य मामलों के कारण उसे जेल में ही रहना होगा।

Related Articles

Back to top button