उत्तराखंड को केंद्र सरकार का तौफ़ा, जानिए क्या

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार के ग्रीन एनर्जी मिशन के तहत उत्तराखंड को पर्यावरण सेवाओं के एवज में आर्थिक लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पर्यावरणीय सेवाओं के बदले सभी हिमालयी राज्यों को धन आवंटन किया जाएगा। यह राशि कितनी होगी, यह योजना के गजट नोटिफिकेशन के बाद ही साफ हो पाएगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रसाद ने भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में रविवार को पत्रकार वार्ता में केंद्रीय बजट को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने बजट में 35 हजार करोड़ रुपये के ग्रीन हाईड्रोजन मिशन का ऐलान किया है। इसके तहत पर्यावरणीय सेवाओं के बदले सभी हिमालयी राज्यों को अलग-अलग रूप में धन दिया जाएगा। उन्होंने बजट में उत्तराखंड के लिए ग्रीन बोनस का प्रावधान नहीं किए जाने के सवाल पर यह जानकारी दी।

उत्तराखंड को अधिक बजट: भाजपा नेता प्रसाद ने बताया कि केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश बजट में केंद्र सरकार ने राज्यों की कर हिस्सेदारी बढ़ाई है। इसके तहत उत्तराखंड को ढाई हजार करोड़ रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। इसके अलावा कई अन्य मदों में भी उत्तराखंड को पहले से अधिक धनराशि मिलने वाली है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency