छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर में माओवादियों ने भाजपा के स्थानीय नेता का अपहरण कर की हत्या

छत्तीसगढ़ में नक्सली अब रसूखदार लोगों को टारगेट कर रहे हैं। रविवार देर शाम ऐसी ही एक घटना बीजापुर में हुई। घर से शादी में जाने के लिए निकल रहे स्थानीय भाजपा नेता और धनाढ्य नीलकंठ कक्कम की नक्सलियों ने हत्या कर दी। नक्सलियों ने पार्टी नेता को पहले बंधक बनाया और फिर घंटे भर बाद घर के बाहर लाश फेंककर चले गए। सहायक पुलिस अधीक्षक (एसीपी) चंद्रकांत गवर्ना ने कहा कि उसूर ब्लॉक के अध्यक्ष नीलकंठ कक्कम पर नक्सलियों ने हथियारों से हमला किया। वह 5 फरवरी को पैकराम में अपने पैतृक गांव में एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। एसीपी ने बताया कि प्रतिबंधित सीपीआई (एम) के सशस्त्र कैडरों ने नीलकंठ पर कुल्हाड़ियों और अन्य धारदार हथियारों से हमला हमला किया।

नीलकंठ कक्कम की पत्नी ललिता कक्कम ने बताया कि तीन लोग नीलकंठ को जबरन घर के बाहर ले गए और परिवार के सदस्यों और अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी में उसकी बेरहमी से हत्या कर दी जिसके बाद वे मौके से फरार हो गए। अवापल्ली पुलिस थाना क्षेत्र के पैकराम गांव में माओवादियों ने हत्या की है। जिसके बाद पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटना के वीडियो को जब्त कर लिया है।

एसीपी ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार गांव में 150 से अधिक हथियारबंद माओवादी हमला करने के लिए पहुंचे थे, लेकिन केवल तीन ही भाजपा नेता के घर पहुंचे और उन पर हमला किया। माओवादी सादे कपड़ों में थे, इसलिए उनकी पहचान नहीं हो सकी है। मामले में पुलिस जांच और कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency