कोर्ट ने 32 वर्षीय शख्स के नाबालिग लड़की के होंठ पर 100 रुपये का नोट फेरने को बताया यौन उत्पीड़ा…

एक नाबालिग लड़की के होंठ पर 100 रुपये का नोट फेरते हुए 32 वर्षीय शख्स ने यह कहते हुए तंज कसा कि तुम इतना भाव क्यों खा रही हो? कोर्ट ने आरोपी की इस हरकत को शील भंग और यौन उत्पीड़न करने के समान माना है। इसलिए आरोपी को दोषी ठहराते हुए एक साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने इस बात का भी ध्यान रखा कि लड़की का परिवार उस पर निर्भर था, क्योंकि उसकी मां कैंसर की मरीज थी। घटना साल 2017 को मुंबई में हुई थी।

मुंबई की विशेष अदालत के न्यायाधीश एस सी जाधव ने दोषी को सजा सुनाते हुए कहा, “…यह अदालत का कर्तव्य है कि वह अपराध की गंभीरता के आधार पर उचित सजा दे।” इस मामले में सरकारी वकील वीना शेलार की तरफ से दोषी को सजा दिलाने के लिए कई गवाह पेश किये गए। जिसमें लड़की, उसकी मां और पड़ोसी शामिल थे।

क्या था मामला
मामला जुलाई 2017 का है। आरोपी मुंबई पुलिस ने 14 जुलाई 2017 को गिरफ्तार किया था। अप्रैल 2018 में जमानत मिलने के बाद उसे एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया था। 16 वर्षीय लड़की ने अदालत को बताया कि 13 जुलाई 2017 को रात 8 बजे वह अपने पड़ोसी के साथ बाजार गई थी। उसने कहा कि आरोपी ने उसका पीछा किया। आरोपी उसके दाहिनी ओर से आया और उसके होठों पर 100 रुपये का नोट फेर दिया। उसने आगे गवाही दी कि जब उसने गुस्से में उसकी ओर देखा, तो उसने कहा “तू ऐसे क्यों कर रही है, तू इतना भाव क्यों खा रही है”। 

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency