मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत जदयू के कई बड़े नेता उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ दे रहे बयान…

जेडीयू में मचे घमासान के बीच उपेंद्र कुशवाहा को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी अंदर खाने चल रही है  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत जदयू के  कई बड़े नेता उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ बयान दे रहे हैं।  इस बीच बीजेपी ने उपेंद्र कुशवाहा को केंद्र में रखते हुए नीतीश कुमार और जदयू के खिलाफ बड़ा सियासी कार्ड खेला है। पार्टी के विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने कहा है कि नीतीश कुमार समूचे कुशवाहा समाज को अपमानित कर रहे हैं। बिहार की जनता इसे कतई स्वीकार नहीं करेगी।

बिहार के विहपुर विधानसभा क्षेत्र के एमएलए इंजीनियर शैलेंद्र ने कहा है कि नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा के साथ-साथ पूरे कुशवाहा समाज की बेज्जती की है।  उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा का क्या हाल बना दिया? नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा को किसी काबिल नहीं रहने दिया।

बीजेपी विधायक ने सीएम नीतीश कुमार और ललन सिंह पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि कुशवाहा को पार्टी में बहुत सम्मान मिला। उन्हें संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष जैसा बड़ा पद दिया गया। उन्हें एमएलसी भी बनाया गया।  इस बीच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का बयान का क्या कह रहा रहा है? वह  क्या बोल दिए कि जदयू में यह पद ही नहीं है?  ललन सिंह नीतीश कुमार के इशारे पर उपेंद्र कुशवाहा को अपमानित करने के लिए यह बयान दिया है। 

भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा अपने समाज के बड़े नेता हैं।  उनकी बेइज्जती पूरे कुशवाहा समाज की बेइज्जती के रूप में देखी जा रही है।  पूरे बिहार में मैसेज चला गया है कि नीतीश कुमार ने तेजस्वी को अपना उत्तराधिकारी चुन लिया है और इसीलिए कुशवाहा समाज को बेइज्जत किया जा रहा है।  बिहार की जनता इस बात को कतई स्वीकार नहीं करेगी कि जिसका खिलाफ वोट लेकर मुख्यमंत्री बने उसी को उत्तराधिकारी बना दिया और उपेंद्र जी जैसे बड़े नेता को अपमानित कर रहे हैं। नीतीश कुमार को चुनाव में इसका जवाब देगी।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency