जानिए वी मुरलीधरन ने भूकंप प्रभावित तुर्किये के लोगों को ले कर क्या कहा…

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा है कि भारत भूकंप प्रभावित तुर्किये के लोगों को समर्थन देने के लिए तैयार है। मुरलीधरन ने गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस में यह टिप्पणी की, जहां से चल रहे ‘ऑपरेशन दोस्त’ के हिस्से के रूप में भारतीय वायु सेना के C17 ग्लोबमास्टर विमान ने चिकित्सा उपकरण, राशन और राहत सामग्री के साथ तुर्किये के लिए उड़ान भरी।

मुरलीधरन ने कहा कि तुर्की में जमीन पर चार टीमें काम कर रही हैं, जिनमें दो बचाव दल, डॉग स्क्वॉड और दो मेडिकल टीमें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भारत पहले ही तुर्कीये में एक खुला अस्थाई अस्पताल खोल चुका है।

भूकंप से प्रभावित तुर्किये के लिए राहत सामग्री भेजा भारत 

मुरलीधरन ने कहा, ‘भारत पहले ही एनडीआरएफ की दो बचाव टीमों और चिकित्सा सहायता के लिए दो टीमों सहित चार टीमों को भेज चुका है। आज एनडीआरएफ की तीसरी टीम डॉग स्क्वायड, दवाएं, कंबल, चौपहिया वाहनों के साथ तुर्कीये  के लिए रवाना हो रही है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘दुख की इस घड़ी में भारत तुर्की के लोगों को समर्थन देने के लिए तैयार है। भारत हमेशा दुनिया भर के लोगों की मदद के लिए आगे आता रहा है और दुनिया भर के विभिन्न देशों में मानवीय सहायता प्रदान की गई है। इसलिए यह ऐसा ही एक और उदाहरण है।’

हम तुर्की के लोगों के साथ खड़े- Mos मुरलीधरन

मुरलीधरन ने कहा कि भारत तुर्की के लोगों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि भारत स्थिति का आकलन करेगा और यदि किसी और सहायता की आवश्यकता होगी तो वह भी करेगा।

मुरलीधरन ने कहा, ‘हम तुर्की के लोगों के साथ खड़े हैं और हमें उम्मीद है कि अगर किसी और सहायता की आवश्यकता होगी तो हम उसका आकलन करेंगे और आवश्यक कार्रवाई करेंगे। इसलिए सशस्त्र बल की मेडिकल टीम पहले से ही वहां मौजूद है।’

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency