मेरठ पुलिस लाइन में तैनात दरोगा ने कनपटी पर गोली मारकर दी अपनी जान…

मेरठ पुलिस लाइन आवासीय क्षेत्र में सहारनपुर में तैनात दरोगा इंद्रजीत सिंह ने बुधवार देर रात कनपटी पर गोली मारकर सुसाइड कर लिया। वारदात के समय दरोगा की पत्नी और दोनों बच्चे भी घर में ही थे। शुरुआत में परिजन शव को लेकर गढ़मुक्तेश्वर जाना चाह रहे थे, लेकिन फिर पुलिस को सूचना दी गई।

मेरठ पुलिस लाइन के एल ब्लॉक स्थित मकान में दरोगा इंद्रजीत सिंह परिवार के साथ रहते थे। दरोगा इंद्रजीत सिंह फिलहाल सहारनपुर के कोतवाली क्षेत्र में सराय चौकी के प्रभारी थे। दो दिन पहले इंद्रजीत छुट्टी लेकर मेरठ स्थित आवास पर आए थे। इंद्रजीत सिंह ने बुधवार देर रात करीब 1.30 बजे खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 

इंद्रजीत सिंह की पत्नी ने वारदात की सूचना अपने रिश्तेदारों को दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद गुरुवार सुबह करीब 9.30 बजे मेरठ पुलिस के अधिकारियों को सूचना दी गई। जानकारी के बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी पीयूष सिंह, एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव, एसपी देहात अनिरुद्ध सिंह और एएसपी विवेक यादव मौके पर पहुंचे। छानबीन के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। 

फिलहाल माना जा रहा है कि इंद्रजीत सिंह का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था, जिसके चलते घटना अंजाम दी गई है। कमरे से ही एक पिस्टल भी बरामद की गई है, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि दरोगा ने गोली मारकर सुसाइड किया है। जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency