यूपी के मुरादाबाद में आर्थिक रूप से टूटी महिला ने फांसी लगाकर दी अपनी जान…

यूपी के मुरादाबाद में भैंस की मौत से आर्थिक रूप से टूटी महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी इस महिला और उसके परिवार की रोजी- रोटी इसी भैंस के दूध के भरोसे चल रही थी। मंगलवार को महिला ने गेहूं में कीटनाशक डाला था और धोखे में दवाई भैंस के घेर में रह गई। इसी को खाने से उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के कुछ देर बाद ही महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

बिशनपुर की रिहाना उफ सईदन 40 पत्नी महबूब अली गृहिणी थीं। पति महबूब अली कार चालक हैं। परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। पति का काम अच्छा नहीं चलने से परिवार की आर्थिक स्थिति खराब चल रही है। घर में पल रही दो भैंसों का दूध बेचकर ही परिवार का खर्चा चल रहा था। महिला के देवर राशिद के मुताबिक रिहाना ने मंगलवार को गेहूं में कीटनाशक डाली थी। थोड़ी दवाई भैंस के घेर में ही रह गई, जिसे भैंस ने खा लिया। 

इससे बाद भैंस की हालत बिगड़ने लगी। गांव के पशु चिकित्सक को बुलाकर इलाज का प्रयास किया, लेकिन भैंस की हालत में कोई सुधार नहीं हो सका। शाम को भैंस ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने भैंस को दफन कर दिया। रात में खाना खाने के बाद रिहाना ऊपर कमरे में सोने चली गई। सुबह पति महबूब ने जाकर देखा तो रिहाना ने कपड़े की मदद से फांसी लगा ली।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency