पटना समेत पूरे बिहार में पछुआ की मजबूत स्थिति होने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी…

पटना समेत पूरे बिहार में पछुआ की मजबूत स्थिति होने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के उत्तरी भागों में कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। अगले पांच दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को पटना समेत प्रदेश के 10 जिलों के अधिकतम तापमान में कमी आई है। दूसरी ओर राजधानी समेत प्रदेश के 20 जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 28.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री वृद्धि के साथ 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को 11.1 डिग्री सेल्सियस के साथ भागलपुर के बांका में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश में पछुआ हवा के प्रवाह बने होने के साथ आने वाले दिनों में तापमान में क्रमिक वृद्धि होने से ठंड का प्रभाव कम होगा। 

इन शहरों के तापमान में कमी आई 

पटना समेत प्रदेश के गया, नवादा, जमुई, शेखपुरा, बेगूसराय, औरंगाबाद, रोहतास, सारण, सीवान, बेगूसराय के अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई, जबकि अन्य शहरों के तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। 

इन शहरों के तापमान में वृद्धि

पटना समेत प्रदेश के गया, औरंगाबाद, रोहतास, नवादा, शेखपुरा, बांका, सबौर, भागलपुर, खगड़िया, कटिहार, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, सीवान, सीतामढ़ी, वाल्मीकि नगर, फारबिसगंज, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान – 

पटना 14.2
गया 12.5
भागलपुर 15.0
मुजफ्फरपुर 15.3
नवादा 13.5
बांका 11.1
सबौर 12.0
कटिहार 14.2
पूर्णिया 13.2
(न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में 

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency