जानिए किस वजह से राज्य सरकार पर बरसे बाबूलाल…

गिरिडीह के बेंगाबाद थानाक्षेत्र अंतर्गत बेलगो जंगल से 17 वर्षीय छात्र का अधजला शव मिला था। पुलिस ने आरंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई है। गिरिडीह में छात्र की हत्या को लेकर आक्रोश है। बुधवार की शाम को कैंडल मार्च भी निकाला गया। छात्र की पहचान विशाल कुमार के रूप में हुई जो कोटा में रहकर इंजीनियरिंग की तैयारी करता था और प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल होने घर वापस आया था। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को अभी तक हत्याकांड का कोई सुराग नहीं मिल सका है। अब बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने घटना को लेकर राज्य सरकार की कड़ी निंदा की और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। 

बाबूलाल मरांडी ने सरकार से पूछे तीखे सवाल
बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह में छात्र की जलाकर हत्या किए जाने की घटना पर कहा कि राज्य की इससे शर्मनाक तस्वीर औऱ क्या होगी। गिरिडीह के बिरनी में 12वीं के छात्र की दिनदहाड़े आग लगाकर हत्या कर दी गई। बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी! क्या आप पुरानी घटनाओं से सबक नहीं लेते। सिमडेगा, दुमका के बाद अब गिरिडीह। बाबूलाल मरांडी ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि आपकी अक्षमता से न ही घरों की बेटियां सुरक्षित है और ना ही बच्चे। 

हत्या से जुड़े किसी अपराधी का नहीं मिला सुराग
गौरतलब है कि पुलिस को अभी तक हत्याकांड से जुड़े किसी भी अपराधी का कोई सुराग नहीं मिला है। बाबूलाल मरांडी ने पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी राज्य सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि एक भी अपराधी पकड़ा नहीं जा सका है। हर बार की तरह जांच के नाम पर लीपापोती और राजनीतिक समीकरण सेट करने की कोशिशों में न पीड़ित परिवार को न्याय मिलता है और ना अपराध पर कोई नियंत्रण है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यदि ऐसी घटनाओं से भी आपकी सरकार को फर्क नहीं पड़ता तो धिक्कार है। 

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency