थायरॉइड में भूल कर भी न खाए ये चीज़े…

थायरॉइड की समस्या इन दिनों काफी सारे लोगों में देखने को मिलती है। थायरॉइड हार्मोन के बढ़ने की वजह से शरीर में काफी सारी दिक्कतें होने लगती है। जिसमे वजन बढ़ने से लेकर अनिद्रा. चिड़चिड़ापन, कमजोरी, दस्त आना, कंपकंपी लगना शामिल होता है. अगर इस तरह की दिक्कत थायरॉइड बढ़ने की वजह से हो रही हो तो खाने-पीने में सावधानी रखना जरूरी है। एक्सपर्ट का मानना है कि खानपान में ऐसी चीजों को कतई ना शामिल करें जो थायरॉइड हार्मोंस को बढ़ाने का काम करें। नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है। 

चाय-कॉफी से बना लें दूरी
अगर शरीर में थायरॉइड की मात्रा बढ़ गई है तो कैफीन वाली चीजों से दूरी बना लें। चाय, कॉफी, सोडा, चॉकलेट को भूलकर भी ना खाएं। इनकी वजह से दिल की धड़कन का तेज होना, चिंता, घबराहट. चिड़चिड़ापन बढ़ने लगता है। 

ग्लूटन फ्री आटा
कुछ लोगों में थायरॉइड की वजह से शरीर में सूजन और लालिमा हो जाती है। ऐसे लोगों को ग्लूटन फ्री आटा खाना चाहिए। आमतौर पर घर वाले गेंहू के आटे में ग्लूटन होता है। इसलिए बाजार से ग्लूटन फ्री आटा खाना चाहिए। साथ ही जौ और मैदा को बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। 

डेयरी प्रोडक्ट
हाइपर थायरॉइड से पीड़ित हैं तो थायरॉइड हार्मोंस बढ़ाने वाले फूड्स को बिल्कुल ना खाएं। दूध, डेयरी प्रोडक्ट, पनीर, आयोडीन युक्त नमक को नहीं खाना चाहिए। 

मछली, अंडे से करें परहेज
साथ ही साथ मछली और अंडे की जर्दी से भी परहेज करना चाहिए। जिससे कि थायरॉइड बढ़ने पर खानपान के जरिए उसे कंट्रोल किया जा सके।

Related Articles

Back to top button