उत्तर भारत के कई राज्यों में बदलने लगा मौसम का मिजाज, आने वले दिनों में बढ़ सकता है तापमान…

उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज अब बदलने लगा है। रजाइयों को पैक करने के बाद अब लोग कंबल भी अंदर रखने लगे हैं। दरअसल, दिल्ली-एनसीआर के अलावा कई राज्यों में पारा चढ़ने लगा है। दिल्ली में गुरुवार को 29.6 तापमान दर्ज किया। ये गुरुवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में पारा और चढ़ सकता है। आपको बतातें हैं देश के अन्य राज्यों में मौसम का क्या हाल है।

उत्तराखंड में भी गर्मी का एहसास

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में मौसम करवट बदल रहा है। मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने लगा है। पिछले कुछ दिनों से बर्फबारी ना होने के चलते दिन में हल्की गर्मी होने लगी है। हालांकि, सुबह और शाम के मौसम में ठंड बरकरार है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में आज बर्फबारी की संभावना जताई है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

राजस्थान में शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है। विभाग ने बताया कि प्रदेशभर में तेज आंधी चलने की संभावना है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो सकता है। इससे तापमान में इजाफा होने की उम्मीद है।

पंजाब-हरियाणा में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा और कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, इस हफ्ते अरुणाचल प्रदेश में भी हल्की से छिटपुट बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है।

बिहार में पारा लुढ़कने का अनुमान

अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने का अनुमान है। वहीं, उत्तरी भागों में कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने की भी संभावना है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency