मध्य प्रदेश में 6 साल की बच्ची के साथ अज्ञात आरोपी ने की दरिंदगी…

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में छह साल की बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार करने के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपी ने मुंह में कपड़ा ठूंसकर मासूम के साथ दरिंदगी करने के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है। करेरा थाना के प्रभारी सतीश चौहान ने बताया कि घटना थाना क्षेत्र के बडोरा गांव में शुक्रवार की रात घटी। उन्होंने बताया कि तहरीर के मुताबिक लड़की की मां उसे एक मंदिर में ले गई थी जहां एक धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था।

कार्यक्रम के दौरान लड़की अपनी मां से बिछड़ गई और उसकी मां को लगा कि वह घर लौट गई होगी। लेकिन जब मां घर पहुंची तो मासूम घर पर नहीं पहुंची थी। जिसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई। लापता होने की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। देर रात तक तलाश के बावजूद मासूम का पता नहीं चल सका। 

शनिवार की सुबह गांव के सरकारी स्कूल के पीछे लड़की का शव मिला। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। अधिकारी ने कहा कि यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) के तहत बलात्कार और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल ने अपराधी की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को 10,000 रुपये के इनाम की घोषणा की है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency