पहाड़ों से चल रही बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठंड की वापसी कराई…

उत्तर भारत के कुछ राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में पड़ रहा है। पहाड़ों से आ रही सर्द हवाएं दिल्ली-एनसीआर के अलावा कई इलाकों में ठंड का एहसास करा रही हैं।

बर्फीली हवा से ठिठुरे लोग

बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है। दिल्ली में सोमवार सुबह से तेज हवा चल रही थी। दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हवा में नमी का स्तर 25 से 62 प्रतिशत रहा।

यूपी में भी बढ़ी परेशान

उत्तर प्रदेश में भी बर्फीली हवाओं से लोग परेशान रहे। प्रदेश के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बर्फीली हवाओं के कारण पारा अभी और गिर सकता है।

आज साफ रहेगा आसमान

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। हालांकि, 20 से 40 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। ठिठुरन भी लोगों को सताएगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 व 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बुधवार से इसमें वृद्धि होने के आसार हैं। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है।

उत्तराखंड में गिरा पारा

सर्द हवाओं के चलते यहां तापमान में गिरावट आई है। हालांकि, तेज धूप से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 17 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में इजाफा हो सकता है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency