मंत्री अर्जुन मुंडा के पीए शिव कुमार के 26 वर्षीय बेटे रोहित कुमार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…

केंद्रीय आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा के पीए के बेटे ने आत्महत्या कर ली। मंत्री अर्जुन मुंडा के पीए शिव कुमार के 26 वर्षीय बेटे रोहित कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना टेल्को सेक्टर मार्केट स्थित क्वार्टर नंबर के2-50 की है। बताया जाता है कि रोहित ने देर रात ही फांसी लगा ली थी। परिजनों को सुबह इसकी जानकारी मिली। 

मंगलवार सुबह मिली सुसाइड की जानकारी
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह जब परिजन रोहित को जगाने उसके कमरे में पहुंचे तो कई बार आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। स्थानीय लोगों के सहयोग से कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो रोहित को फंदे से लटकता पाया। 

परिजनों ने ही पुलिस को सूचना दी
रोहित को फंदे से लटकता देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना टेल्को पुलिस को दी। टेल्को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना के वक्त पिता शिव कुमार और मां घर पर ही मौजूद थे। रोहित 2 भाइयों में बड़ा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अभी, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस छानबीन में जुटी है। 

बीजेपी विधायक के बेटे ने भी किया सुसाइड
गौरतलब है कि सोमवार को ही सिंदरी विधानसभा के बीजेपी विधायक इंद्रजीत महतो के बेटे विवेक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। विवेक, प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार मिल रही असफलताओं की वजह से तनाव में था। विधायक इंद्रजीत महतो बीते 1 साल से हैदराबाद में इलाजरत हैं। 

Related Articles

Back to top button