अगर आप अंडे खाना पसंद करते हैं तो एग पेपर फ्राई की ये रेसिपी आपके मुंह का जायका बढ़ा देगी…

अगर आप अंडे खाना पसंद करते हैं तो एग पेपर फ्राई की ये रेसिपी आपके मुंह का जायका बढ़ा देगी। एग पेपर फ्राई एक आसान और हेल्दी रेसिपी है जिसे बड़ों से लेकर बच्चे तक हर कोई खाना पसंद करेगा। इस रेसिपी की खासियत यह है कि आप इस रेसिपी को मेहमानों के सामने स्नैक्स के रूप में भी परोस सकते हैं। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है एग पेपर फ्राई की ये टेस्टी रेसिपी। 

एग पेपर फ्राई बनाने के लिए सामग्री-

-4 उबले अंडे
-1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
-1/2 टी स्पून चाट मसाला
-2 हरी मिर्च
-4-5 कढ़ी पत्ते
-1/2 टी स्पून काली मिर्च
-1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर
-1 प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ)
-1 टेबल स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट

एग पेपर फ्राई बनाने की वि​धि-
एग पेपर फ्राई बनाने के लिए सबसे पहले चार अंडे उबाल लें। उसके बाद एक पैन में थोड़ा सा तेल, हल्दी, नमक और काली मिर्च डालकर उबले हुए अंडे को बीच में से काटकर मसाला तेल में तल लें।अंडे जब सुनहरे हो जाएं तो इन्हें बाहर निकाल लें। अब इसी तेल में कटा हुआ प्याज, कढ़ी पत्ता, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर प्याज को नरम होने तक पकाएं।

Related Articles

Back to top button