बेंगलुरु दुनिया का दूसरा सबसे भीड़भाड़ वाला शहर….

भारत की सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले बेंगलुरु में यातायात के हाल बेहाल हैं। हाला ही में जारी एक इंडेक्स के अनुसार, 2022 में सिटी सेंटर कैटेगरी में बेंगलुरु दुनिया का दूसरा सबसे भीड़भाड़ वाला शहर रहा। इस सूची में पहले नंबर पर लंदन है। 2021 में इस लिस्ट में बेंगलुरु 10वें स्थान पर था। डच कंपनी टॉमटॉम की तरफ से जारी इंडैक्स में 56 देशों के 389 शहरों को शामिल किया गया है।

आंकड़े बताते हैं कि बेंगलुरु की जनता को सीबीडी इलाके में 10 किमी रास्ता तय करने में औसतन 29 मिनट और 10 सेकंड का समय लगा। ये आंकड़े 2022 के हैं। रिपोर्ट के अनुसार, लंदन के भीड़भाड़ के मामले में हाल ज्यादा खराब हैं। यहां 10 किमी के सफर में 36 मिनट और 20 सेकंड का वक्त लगा। खास बात है कि लिस्ट में पुणे 6वें, दिल्ली 34वें और मुंबई 47वें स्थान पर है।

मेट्रो एरिया कैटेगरी में बोगोटा शीर्ष पर है। इसके बाद मनीला, सपोरो, लीमा का नाम है। इस लिस्ट में बेंगलुरु 5वें स्थान पर है। जबकि, मुंबई 6वें नंबर है। इनके अलावा लिस्ट में नागोया, पुणे, टोक्यो का  नाम भी शामिल है। मेट्रो एरिया में बेंगलुरु के लोगों को 10 किमी का सफर तय करने में 23 मिनट और 40 सेकंड का समय लगा। जबकि, औसत रफ्तार 22 किमी प्रतिघंटा रही।इलाके समझें
दरअसल, सिटी सेंटर 5 किमी के रेडियस वाला शहरी इलाका है, जिसमें शहर के सबसे व्यस्त हिस्से शामिल होते हैं। जबकि, मेट्रो एरिया में पूरे क्षेत्र के यातायात को देखा जाता है। इनमें शहर और आसपास के ग्रामीण इलाके मौजूद हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022 में बेंगलुरु में यात्रा करने का सबसे बुरा दिन 15 अक्टूबर को रहा। उस दौरान 10 किमी तय करने में औसतन 33 मिनट और 50 सेकंड का समय लगा।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency