उत्तराखंड में अगले 3 दिन तक तापमान बढ़ने और दिन एवं रात के तापमान में भारी अंतर का अलर्ट किया गया जारी

उत्तराखंड में अगले तीन दिन तक तापमान बढ़ने और दिन एवं रात के तापमान में भारी अंतर का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में अंतर से लोगों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। यह मौसम फ्लू के लिए अनुकूल होता है। वहीं पहाड़ों में तापमान बढ़ने से हिमस्खलन एवं नदियों के जल स्तर बढ़ने की आशंका है। 

मौसम विभाग ने तापमान बढ़ने को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर जिलों में पांच से सात डिग्री तक सामान्य से अधिक बना रहने की संभावना है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में तापमान छह से आठ डिग्री तक अधिक पहुंचने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि प्रदेश में आसमान मुख्यत साफ रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। तापमान में बढ़ोत्तरी होने पर हिमस्खलन की आशंका है। कम बारिश की वजह से ऐसी स्थिति बनी है। 

कल से हल्की बारिश 
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी एवं चमोली जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में 19 फरवरी से हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अन्य इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। 21 फरवरी तक मौसम ऐसा ही रहेगा। 

प्रमुख शहरों का तापमान 
शहर     अधिकतम     न्यूनतम 

देहरादून     27.3     11.6
मसूरी      20.9      9.5 
पंतनगर     27.6     9.8
मुक्तेश्वर     18.8     7.7
नई टिहरी     19.7     8.2 

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency