लखीमपुर खीरी में 14 वर्षीय किशोरी से मुंह में कपड़ा ठूंस के किया रेप…

लखीमपुर खीरी में थाना शारदा नगर क्षेत्र में खेत की तरफ गई एक 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोरी का कहना है कि आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई भी की।

थाना शारदा नगर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी खेतों की तरफ शौच करने गई थी। इसी बीच पहुंचे गांव के ही हीरालाल ने किशोरी को दबोच लिया और उसे गन्ने के खेत में खींच ले गया। किशोरी के मुताबिक आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। किशोरी जब काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोग उसकी तलाश करने लगे। तलाश के दौरान गन्ने के खेत से रोने की आवाज आने पर जब परिजन मौके पर गए तो पीड़ित किशोरी ने पूरी घटना बताई। परिजन उसे लेकर थाना पहुंचे और आरोपी हीरालाल के खिलाफ थाना शारदा नगर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट भी लगाया है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency