देश के कुछ राज्यों में हो सकई है बारिश, पढ़े पूरी ख़बर

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज अब तेजी से बदल रहा है। पारा चढ़ने के साथ ही गर्मी की शुरुआत होने लगी है। फरवरी के महीने में ही लोगों को पंखे की जरूरत पड़ने लगी है। हालांकि, मौसम विभाग ने देश के कुछ राज्यों में हल्की और तेज बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की माने तो देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में अगले तीन दिनों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में 21 और 22 फरवरी को भारी वर्षा का अनुमान है।

पश्चिम भारत में गिरेगा पारा!

मौसम विभाग ने बताया कि अगले चार-पांच दिनों में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है। हालांकि, अगले 24 घंटे में गुजरात में अधिकतम तापमान 36 डिग्री से 38 डिग्री रह सकता है। वहीं, पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों में धीरे-धीरे तापमान 2-3 डिग्री गिर सकता है।

कहां कितना तापमान?

देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री रह सकता है। दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। चेन्नई में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक रहेगा। कोलकाता में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री रह सकता है। कोलकाता में भी आसमान साफ रहेगा। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में तापमान गिरने का अनुमान है। मुंबई में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री हो सकता है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency