आइए जानें, वृंदावन के इन मंदिरों के बारे में जहाँ दिखते हैं होली के खास नजारे…

 हर साल होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन देश में कुछ ऐसी जगहें हैं जहां इस त्योहार पर कुछ अलग ही नजारे देखने को मिलते हैं। वृंदावन की होली दुनियाभर में फेमस है। होली ट्रिप के लिए बना सकते हैं प्लान।



This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%AA-1024x585.webp

 दुनियाभर में वृंदावन की होली मशहूर है। यहां हर साल देश-विदेश से लाखों की संख्या में पर्यटक होली का जश्न देखने आते हैं। त्योहार के एक हफ्ते पहले से ही जश्न की शुरुआत हो जाती है। यहां लोगों में होली पर्व को लेकर गजब का उत्साह और जोश देखने को मिलता है। अगर आप भी इस साल होली ट्रिप की प्लान बना रहे हैं, तो वृंदावन घूमने जा सकते हैं। यहां की मंदिरों में होली के खास मौके पर बेहद शानदार नजारे देखने को मिलते हैं। आइए जानें, वृंदावन के इन मंदिरों के बारे में…

1. इस्कॉन मंदिर

बांके बिहारी मंदिर के पास स्थित इस्कॉन मंदिर में आपको होली के अद्भूत नजारे देखने को मिल जाएंगे। यहां होली में बड़ी संख्या में सैलानियों की भीड़ होती है। लोग रंग-बिरंगे फूलों की होली खेलते हैं। यह मंदिर सफेद टाइल्स से बना हुआ है, इसकी खूबसूरती देखते बनती है। मंदिर के अंदर की पेंटिंग, चित्रकारी बहुत ही मनमोहक है।

2. प्रेम मंदिर

वृंदावन का प्रेम मंदिर विश्वभर में प्रसिद्ध है। यह मंदिर राधा-कृष्ण को समर्पित है। यहां बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ देखने को मिलती है। इस मंदिर में हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक होली सेलिब्रेट करने आते हैं। इस मंदिर की सतरंगी रोशनी भी आकर्षण का केन्द्र है। होली पर्व को यादगार बनाना चाहते हैं, तो इस मंदिर का जरूर दर्शन करें।

3. बांके बिहारी मंदिर

बांके बिहारी मंदिर में हमेशा भक्तों की भीड़ लगी रहती है। लेकिन यहां होली पर अलग ही रौनक देखने को मिलती है। होली के कुछ दिन पहले से ही यहां जश्न का माहौल शुरू हो जाता है। अगर आप होली अलग अंदाज में मनाना चाहते हैं, तो वृंदावन घूमने का प्लान बना सकते हैं।

Related Articles

Back to top button